बलिया में पौधरोपण के नाम पर वन विभाग हर वर्ष कर रहा बड़ा घोटाला
बलिया में पौधरोपण के नाम पर वन विभाग हर वर्ष कर रहा बड़ा घोटालाबीते पांच वर्षों में लगे एक करोड़ से अधिक पौधे, लेकिन धरातल पर खोजना मुश्किलबलिया। जिले में हर विभागों में भ्रष्टाचार सिर चढ़ कर बोल रहा है। इसमें वन विभाग भी पीछे नहीं है। जिले में बीते पांच वर्षों से हर साल 20 से 25 लाख पौधरोपण कराया जाता है। इसका नोडल वन विभाग होता है। लेकिन हर वर्ष वन विभाग आला अफसरों से मिलीभगत कर अपनी जिम्मेदारी अन्य विभागों पर थोपता है। परिणाम यह होता है कि कई विभाग कागजों पर ही कोरम करते हैं। लेकिन इस पौधरोपण पर वन विभाग हर साल लाखों का खेल करता है। बीते पांच वर्षों में किए गए एक करोड़ पौधरोपण अगर धरातल पर होते तो चप्पे चप्पे पर हरियाली दिखती। वन विभाग के इस घोटाले की जांच होनी चाहिए।
