यूपी बिजली निगम 90 लाख घरों में लगाएगा स्मार्ट मीटर

0

यूपी बिजली निगम 90 लाख घरों में लगाएगा स्मार्ट मीटर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का बिजली निगम प्रदेश के 90 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाएगा। इसका बिल भी अब उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मिलेगा। यह जानकारी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक योगेश कुमार ने दी। कहा कि मध्यांचल के 90 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इससे बिजली बिलिंग की व्यवस्था भी पारदर्शी होगी। कहा कि मीटर लगाने का काम कई महीने तक चलेगा।
स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली की रीडिंग लेने के लिए मीटर रीडर की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिजली का बिल मोबाइल पर ही आएगा। बिजली निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रकिया तेज कर दी है। पहले चरण में बिजली घरों के फीडर और ट्रांसफार्मरों के बाहर लगने वाले मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद सामान्य प्री पेड मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
मध्यांचल के अंतर्गत आने वाले 19 जिलों में 94 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें चार लाख स्मार्ट मीटर पहले ही लग चुके हैं। अब नब्बे लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जाएगा। वर्तमान में इंटेल स्मार्ट को स्मार्ट मीटर लगाने का काम दिया गया है। इंटेल ने मीटर लगाने वाली आठ कंपनियों को चुना है। इनमें जीनस, सिक्योर, इप्पल टोन के साथ ही पांच अन्य हैं।
:::::::::
उपभोक्ता भविष्य में अगर सोलर रूफ टाप लगवाता है तो यही मीटर काम करेगा। इसे प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड में बदला भी जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *