बलिया डीएम ने अर्जुन को किया जिला बदर

0

बलिया डीएम ने अर्जुन को किया जिला बदर
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने नरही थाना क्षेत्र के नई बस्ती कुल्हड़िया निवासी अर्जुन यादव पुत्र स्व. जयराम यादव को तीन माह के लिए जिला बदर किया किया हैै। डीएम ने यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक की आख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम के तहत की है।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा जनपद को अपराध मुक्त बनाने व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष नरही द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर अर्जुन यादव पुत्र स्व. जयराम यादव (निवासी नई बस्ती कुल्हड़िया थाना नरही जनपद बलिया) को इनके अपराधिक इतिहास व कृत्यों को दृष्टिगत रखते हुए सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक ने आख्या प्रेषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *