बलिया में यातायात निरीक्षक व ट्रैफ़िक पुलिस वसूली में लिप्त, चित्तू पांडेय चौराहा को बना दिया ‘टकसाल’

बलिया में यातायात निरीक्षक व ट्रैफ़िक पुलिस वसूली में लिप्त, चित्तू पांडेय चौराहा को बना दिया ‘टकसाल’बलिया। एक ओर जहां मुख्यमंत्री द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस का निर्देश गौ वहीं नगर में यातायात निरीक्षक व ट्रैफ़िक पुलिस वसूली में लिप्त हैं। मानक के विपरीत फोटो लेकर चालान का धौंस दिखा अवैध वसूली का काम कर रहे हैं। यातायात निरीक्षक की ओर से आवाज उठाने वालों को परेशान करने के लिए भी तरह तरह के हथकंडे अपनाये जाते हैं। यातायात निरीक्षक व ट्रैफ़िक पुलिस अब तो विशेष धर्म और जाति के लोगों के वाहनों का चालान कर रही है। बताया जाता है कि नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर चित्तू पांडेय चौराहा पर बूथ बनवाया गया है। वर्तमान में यह बूथ यातायात निरीक्षक अनवर खान का वसूली केंद्र बन चुका है। इनका सहयोग ट्रैफ़िक पुलिस भी करती है। इनके खिलाफ आवाज उठाने पर दबाव बनाने के लिए वाहनों का चालान या अन्य हथकंडे अपनाये जाते हैं। बता दें कि यातायात निरीक्षक व ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा नो इंट्री में भारी वाहनों को प्रवेश देने से लेकर छोटे मालवाहक वाहनों से खुलेआम हर चौराहे पर वसूली होती है। सूत्रों की मानें तो यातायात निरीक्षक अनवर खान पूर्व में तैनाती के दौरान भी काफी विवादित रह चुके हैं।
