बलिया में चित्तू पांडेय चौराहा बना यातायात निरीक्षक का ‘कामधेनु’, जांच के नाम पर होती है वसूली

0

बलिया में चित्तू पांडेय चौराहा बना यातायात निरीक्षक का ‘कामधेनु’, जांच के नाम पर होती है वसूलीबलिया। नगर क्षेत्र में तैनात यातायात निरीक्षक का भ्रष्टाचार जगजाहिर है। नगर के हर चौराहे पर जांच के नाम पर अवैध वसूली का खेल चलता है। कई स्थानों पर तो यातायात निरीक्षक खुद ही डील करते हैं। खासकर चित्तू पांडेय चौराहा पर जांच के नाम पर वसूली की जाती है। नगर क्षेत्र के चौराहे इन दिनों यातायात निरीक्षक की काली कमाई का जरिया बना हुआ है। हर चौराहे पर अवैध वसूली का खेल चलता है। चित्तू पांडेय चौराहा से होकर गुजरने वाले वाहनों को जांच के नाम पर रोका जाता है और फिर डील होने के बाद छोड़ा जाता है। बताया जाता है कि नगर से होकर गुजरने वाले बाहरी बस व ट्रकों से रोजाना हजारों की अवैध वसूली की जाती है। इसके बावजूद उच्चाधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *