बलिया के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ध्वस्त, मचा हाहाकार, ग्रामीण कल करेंगे घेराव

बलिया के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ध्वस्त, मचा हाहाकार, ग्रामीण कल करेंगे घेराव
बलिया। सोहांव ब्लॉक के बसंतपुरसे विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है। बीते कई दिनों से पूरी रात बिजली गुल रह रही है। दिन में आपूर्ति शुरू होते ही कट हो जा रही है। यह मिनटों की आपूर्ति पड़ रही तेज गर्मी में लोगों को बेहाल कर रही है। खासकर भरौली फीडर से जुड़े 20 गांवों के लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुुंचे लेकिन अफसर नहीं मिले। बताया जाता है कि अधिकारियों ने मनमाने तरीके से ट्रांसफॉर्मर में बदलाव किया किया है। इस बाबत जब एसडीओ लक्ष्मण मिश्रा से बात ही तो उन्होंने कहा कि भरौली फीडर के लोगों को झेलना होगा, कोई समाधान नहीं है। उधर, गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने शुक्रवार को बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र के घेराव का ऐलान किया है।
