बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली की रफ्तार, जाम से लोग बेहाल

बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली की रफ्तार, जाम से लोग बेहाल
बलिया। जिले में तैनात यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली पूरी रफ्तार में चल रहा है। इसके चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। पूरे दिन लोग जाम से बेहाल हो रहे हैं। यातायात पुलिस और पीआरडी का जोर पूरे दिन अवैध कमाई पर होता है। मोबाइल से फोटो लेना और चालान के नाम पर ब्लैक मेलिंग कर अवैध वसूली करना होता है। सूत्र बताते हैं कि यह खेल यातायात निरीक्षक के संरक्षण में होता है। इस अवैध वसूली के चलते हर्डिं लाखों के राजस्व की क्षति हो रही है। यातायात निरीक्षक की मोटी कमाई का प्रमुख जरिया
जगह जगह संचालित अवैध वाहन स्टैंड हैं जिससे हर महीने तगड़ी कमाई होती है। चित्तू पांडेय चौराहा स्थित बूथ तो अवैध वसूली का मुख्य केन्द्र बन चुका है। बड़े पैमाने पर हो रही अवैध वसूली को लेकर उच्चाधिकारी मौन साधे हुए हैं।
