बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली से चरमराई व्यवस्था, जाम में बिलबिलाते हैं बच्चे

बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली से चरमराई व्यवस्था, जाम में बिलबिलाते हैं बच्चे
बलिया। नगर में यातायात निरीक्षक के भ्रष्टाचार से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। रोजाना लगने वाले जाम से जहां आमलोग त्रस्त हैं वहीं रोजाना स्कूली वाहनों के फंसने से बच्चे गर्मी से बिलबिलाते हैं। यातायात निरीक्षक अवैध वसूली के लिए कई हथकंडे भी अपनाते हैं। नगर में रोज का खेल है।
नगर के हर चौराहे पर रोजाना घंटों जाम लगता है। पड़ रही तेज गर्मी के बीच जहां आमलोग त्रस्त होते हैं वहीं एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी घंटो फंसे रहते हैं। गर्मी के चलते वाहनों में
बिलबिलाते हैं जबकि एंबुलेंस में गंभीर मरीजों की जान जाने का खतरा बन जाता है। लेकिन यातायात निरीक्षक इसको लेकर उदासीन बने रहते हैं। बताया जाता है कि यातायात निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। चित्तू पांडेय चौराहा पर मालवाहक वाहनों को रोक कर उनसे धन उगाही की जाती है। या नहीं बाईक सवारों से भी चालान का भय दिखा वसूली की जाती है। आला अफसरों की निगाह इस ओर नहीं जाती।
