बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली, अपनाते हैं कई हथकंडे

0

बलिया में यातायात निरीक्षक की अवैध वसूली, अपनाते हैं कई हथकंडे

बलिया। नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेहाल हो चुकी है। रोजाना लगने वाले जाम से लोग त्रस्त हैं। यातायात निरीक्षक का फोकस केवल अवैध वसूली पर होता है। इसके लिए कई हथकंडे भी अपनाए जाते हैं।
नगर के हर चौराहे पर रोजाना घंटों जाम लगता है। पड़ रही तेज गर्मी के बीच लोग बिलबिलाते हैं। लेकिन यातायात निरीक्षक इसको लेकर उदासीन बने रहते हैं। बताया जाता है कि यातायात निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। खासकर इनके निशाने पर मालवाहक वाहन होते हैं। हालांकि मौका मिलने पर बाईक सवारों से भी चालान का भय दिखा वसूली की जाती है। अवैध तरीके से संचालित वाहन स्टैंड तो यातायात निरीक्षक के लिए ‘कामधेनु ‘ बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *