बलिया : पीड़िता के वनडे डिमांड मामले में नपे एसओ उभांव, एसपी ने किया सस्पेंड
बलिया : पीड़िता के वनडे डिमांड मामले में नपे एसओ उभांव, एसपी ने किया सस्पेंड
इस प्रकरण में थाने के क्राइम इंस्पेक्टर पहले ही हो चुके हैं निलंबित
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र की पीड़िता ने एक वन दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन का आरोप लगाया था। इस मामले में उभांव थाना पर मुकदमा दर्ज है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एसओ और क्राइम इंस्पेक्टर चार्जशीट लगाने के लिए वनडे डिमांड कर रहे हैं। पीड़िता ने कॉल रिकॉर्डिंग के साथ डीआईजी से शिकायत की थी। मामले की जांच के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने क्राइम इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया था। अब एसपी ने एसओ संजय शुक्ला को निलंबित कर दिया है। एसपी ने उभांव थाना का प्रभार दिनेश पाठक को दिया है।
