बलिया: दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ समापन

बलिया: दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ समापन
बलिया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन बलिया के तत्त्वावधान में चल रहे दो दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन के खेल में ऊँची कूद, लंबी कूद ,10 किलोमीटर क्रॉस कन्ट्री रेस ,एवं 5 किलोमीटर रेस प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। U-14 के बालक वर्ग में लंबी कूद विशेष कुमार प्रथम स्थान , धनंजय द्वितीय तृतीय अमित यादव स्थान ,U -16 आशीष यादव प्रथम स्थान, आदित्य वर्मा द्वितीय ,स्थान अनुज सत्यमूर्ति तृतीय स्थान, U -20 अभिषेक कुमार प्रथम स्थान,अभिषेक गुप्ता द्वितीय स्थान, शुशांत शेखर तृतीय स्थान , ऊ
5km शिवनारायण राजभर प्रथम स्थान, प्रदीप कुमार द्वितीय स्थान,संजीव यादव तृतीय स्थान, लंबी कूद बालिका वर्ग में साधना यादव प्रथम स्थान ,कुमारी रंजना चौहान द्वितीय स्थान ,प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के बलिया नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय रहे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर अरुण सिंह ने माल्यार्पण कर एवं बैच लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन बलिया के सचिव धीरेंद्र शुक्ला, जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद शुक्ला रहे। कार्यक्रम के आयोजन में कुंदन गुप्ता, चंद्रकांत राय, राकेश यादव, मनीष यादव, विवेक, रिंकू आदि ने भूमिका निभाई। संचालन जिला एमेच्योर खो खो एसोसिएशन के सचिव वीरेश दुबे ने किया।
