बलिया में दो दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाए दम

बलिया में दो दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाए दम
बलिया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि मेजर दिनेश सिंह। जिला ओलंपिक एसोसिएशन एवं जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर अरुण कुमार सिंह तथा जिला सचिव मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बैच लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस चैंपियनशिप में बालक एवं बालिका वर्ग अंडर 14, 16, 18, 20, 23 एवं सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अलग अलग वर्ग में बालक व बालिकाओं ने स्थान बनाया।
U -14 बालिका वर्ग 60 मीटर में प्रथम स्थान रिमी तिवारी द्वितीय अनन्या मिश्रा एवं तृतीय गरिमा गुप्ता ने प्राप्त किया इसी तरह से बालक वर्ग में अमित यादव प्रथम स्थान द्वितीय स्थान अजीत चौहान एवं तृतीय स्थान अनूप यादव ने प्राप्त किया। 600 मी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संजना यादव द्वितीय स्थान रिमी तिवारी एवं तृतीय स्थान पलक सिंह ने प्राप्त किया। 600 मीटर बालक वर्ग में रुद्र कुमार यादव प्रथम स्थान विशेष कुमार द्वितीय स्थान एवं अजय निषाद तृतीय स्थान प्राप्त किया।
U -16 बालक वर्ग के 80 मीटर में प्रथम स्थान आदित्य वर्मा द्वितीय स्थान सत्यम कुमार एवं तृतीय स्थान सुनील यादव ने प्राप्त किया।
U -18 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रजनीश यादव प्रथम मोहम्मद फरमान द्वितीय एवं नीरज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अमन राय द्वितीय स्थान राहुल कुमार एवं तृतीय स्थान प्रकाश कुमार सिंह ने प्राप्त किया।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के अलावा जिले के कोने-कोने से आए हुए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव धीरेंद्र शुक्ला, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव पंकजसिंह, जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव अजीत सिंह, जिला एमेच्योर खो खो संगठन के सचिव वीरेश दुबे रहे। एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजन में कुंदन गुप्ता, राकेश यादव, चंद्रकांत राय एवं साथियों ने सहयोग किया।
