बलिया में बारात गए किशोर का शव मिला बगीचे में, हत्या की आशंका

0

बलिया में बारात गए किशोर का शव मिला बगीचे में, हत्या की आशंका

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक बगीचे में किशोर का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बताया जाता है कि बबुआपुर निवासी नंदजी यादव का पुत्र रितेश यादव 15 सोमवार की शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह बारात जा रहा है। देर रात बारात लौट आई, लेकिन रितेश घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह घर से करीब 250 मीटर दूर स्थित एक छोटे से बगीचे में रितेश का शव पड़ा मिला। किशोर के सिर पर गंभीर चोट के निशान देख हत्या की आशंका है। परिजनों ने गांव के ही दो परिवारों पर पुरानी रंजिश के आधार पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *