बलिया में विवाहिता ने लगाई फांसी, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

0

बलिया में विवाहिता ने लगाई फांसी, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में बुधवार को होली के दिन एक विवाहिता ने पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने विवाहिता की मां की तहरीर पर गुरुवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मृतका की मां मंजू देवी निवासी महाराजपुर (चांदपुर) थाना सहतवार ने बैरिया पुलिस तहरीर दी। बताया कि पुत्री के पति, ससुर, सास, जेठ और जेठानी ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि रणजीत सिंह की बेटी सोनम 30 की शादी सोनबरसा निवासी अनिल सिंह के दूसरे बेटे मारकंडेय सिंह से वर्ष 2023 में हुई थी। कुछ दिन पहले सोनम ससुराल वालों से झगड़ा कर अपने मायके गई थीं। चार-पांच दिन पहले वह अपने पति को बुलाकर वापस ससुराल सोनबरसा लौटी थीं। ससुराल वाले होली की तैयारी में व्यस्त थे, तभी अचानक सुबह सोनम ने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मुहम्मद फहीम कुरैशी और थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस बल सहित सोनबरसा पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *