बलिया : मारपीट में घायल युवक की मौत, थाने के पास शव रख दिया धरना, आश्वासन पर समाप्त

0

बलिया : मारपीट में घायल युवक की मौत, थाने के पास शव रख दिया धरना, आश्वासन पर समाप्त

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र में करीब 25 दिन पूर्व मारपीट के मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान बनारस में मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शाम को सहतवार थाने के सामने शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिया। हालांकि एसडीएम बांसडीह के आश्वासन पर यह समाप्त हो गया। उधर, मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसके देवर हरीश पासवान पर लाठी से जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। तहरीर पर सहतवार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को सहतवार पुलिस ने इस प्रकरण के आरोपी बृजेश कुमार पुत्र शिवजी राम निवासी वार्ड नंबर 02, कस्बा सहतवार तथा मुन्ना कुमार पासवान उर्फ लाला पासवान पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी बघांव थाना सहतवार, को शिवमंदिर पोखरा के पास से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *