बलिया में ट्रेन से गिरा युवक, दोनों पैर कटे

0

बलिया में ट्रेन से गिरा युवक, दोनों पैर कटे

बलिया। जिले के सहतवार रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन से गिरे युवक के दोनों पैर कट गए। सूचना पर रेलवे पुलिस बल और सहतवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ईलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
बताया जाता है कि रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी अमित कुमार वर्मा 30 हरिद्वार में निजी नौकरी करते हैं। अमित अंबाला से सरयू यमुना एक्सप्रेस से अपने पैतृक गांव रेवती जा रहे थे। जब सरयू यमुना एक्सप्रेस सहतवार रेलवे स्टेशन पर धीमी हुई। युवक ने धीमी गति का फायदा उठाकर ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान वह ट्रेन से गिर पड़ा और उसके दोनों पैर कट गए। आसपास के लोगों ने घायल अमित को किसी तरह रेलवे प्लेटफॉर्म पर लाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अमित को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *