बलिया में पिकअप की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत, दो घायल

0

बलिया में पिकअप की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत, दो घायल

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के गड़वार-रतसर मार्ग के बड़सरी चट्टी पर बुधवार की रात सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
बताया जाता है कि खेजुरी निवासी वीरेंद्र प्रसाद (35) अपने भतीजे रोहित (21) व अमन (18) के साथ बाइक से सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव स्थित अपने भांजे के तिलक समारोह से लौट रहे थे। बड़सरी चट्टी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच रतसर की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वीरेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोहित और अमन गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *