बलिया में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों का पथराव, हल्का बल प्रयोग कर पूरी की कार्रवाई

0

बलिया में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों का पथराव, हल्का बल प्रयोग कर पूरी की कार्रवाई

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम और बुलडोजर पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। चालक बुलडोजर लेकर मौके से भागा। इसके बाद पुलिस ने एक कंपनी पीएसी बुलाई। लोगों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। एक कंपनी पीएसी को बुलाया। उसके बाद लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा और अतिक्रमण हटवाया।


बताया जाता है कि हथौज गांव निवासी सिद्धार्थ रंजन राय ने गांव की सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण में दो लोगों के मकान थे। अफसरों के अनुसार दोनों लोगों को 15 दिनो पहले अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया। लेकिन जब नहीं हटाया
तो मंगलवार को सिकंदरपुर तहसील के तहसीलदार देवेंद्र नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार सीपी यादव, कानूनगो राजेश सिंह, लेखपाल अमित राय की टीम कई थानों की फोर्स के साथ ही बुलडोजर लेकर
मौके पर पहुंची। चिन्हित किए गए दोनों मकान को जैसे ही बुलडोजर से गिराने का काम शुरू हुआ तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। दर्जनों लोग बुलडोजर का विरोध करने लगे। देखते ही देखते भीड़ ने बुलडोजर पर हमला कर दिया, जिससे उसका शीशा टूट गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहले से तैनात पांच थानों की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बावजूद, विरोध जारी रहा और हालात बिगड़ने पर पीएसी की एक गाड़ी भी बुलानी पड़ी। भीड़ ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और हालात को नियंत्रण में लिया। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की। इस बाबत
एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि हंगामे के दौरान लोगों को शांत कर कार्रवाई पूरी की गई है। टीम पर पथराव करने के आरोप में लेखपाल अमित राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वीडियो में लोगों की पहचान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *