बलिया के एसएसबी जवान का सिलीगुड़ी में निधन, पार्थिव शरीर पहुंचते माहौल हुआ गमगीन

0

बलिया के एसएसबी जवान का सिलीगुड़ी में निधन, पार्थिव शरीर पहुंचते माहौल हुआ गमगीन

बलिया। मुरलीछपरा ब्लॉक के इब्राहिमाबाद गांव निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान शंभू सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक छा गया। मां और पत्नी की चीत्कार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।
गांव निवासी ददन सिंह के पुत्र शंभू सिंह वर्ष 2011 में एसएसबी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में थी। वहां के प्रशासन की ओर से परिजनों को बताया गया कि जवान की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। हालांकि, परिजनों ने जवान की मौत को संदिग्ध बताया और मामले की जांच की मांग की।
एसएसबी जवान अपने पीछे पत्नी और दो मासूम पुत्र छोड़ गए हैं। एक बेटे की उम्र करीब 10 वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग 8 वर्ष बताई जा रही है। पचरुखिया गंगा घाट पर सोमवार दोपहर बाद जवान का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। ग्रामीणों, परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *