बलिया में कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत
बलिया में कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत
बलिया। एनएच 31 स्थित फेफना गांधी आश्रम के पास शनिवार की देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि सिंहपुर निवासी आनंद कुमार सिंह (30) पुत्र परमात्मा सिंह शनिवार की शाम निजी कार्य से फेफना गए थे। घर लौटते समय सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने आनंद कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया।
