बलिया में ट्रक-बाइक की टक्कर, बाईक सवार युवक की मौत दूसरा गंभीर

बलिया में ट्रक-बाइक की टक्कर, बाईक सवार युवक की मौत दूसरा गंभीर
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर के पास एनएच 31 पर ट्रक व बाईक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची हल्दी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
बताया जाता है कि हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी मनोज पटेल पुत्र गणेश पटेल (21) तथा रवि पासवान पुत्र संत पासवान (20) शनिवार की सुबह बाईक से बैरिया की ओर जा रहे। बादिलपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से ये दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रवि को मृतक घोषित कर दिया। वही दूसरे घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
