बलिया में आग से झोपड़ी राख, ग्रामीणों ने वृद्धा को बचाया

0

बलिया में आग से झोपड़ी राख, ग्रामीणों ने वृद्धा को बचाया

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार गांव में सोमवार की सुबह लगी आग से रविंद्र यादव की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग की लपटें देखकर घर में मौजूद रविंद्र की बेटी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। झोपड़ी के अंदर रविंद्र यादव की मां सो रही थीं, जो विकलांग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर तुरंत झोपड़ी से वृद्धा को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग की चपेट में आकर झोपड़ी में रखे घर गृहस्थी के सामान भी जल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *