बलिया पुलिस की गले का फांस बन सकता है नरही पुलिस की मुठभेड़ व गिरफ्तारी

0

बलिया पुलिस की गले का फांस बन सकता है नरही पुलिस की मुठभेड़ व गिरफ्तारी

पुलिस के कार्रवाई की पोल खोल रही पकड़े गए युवक की मां

मुकदमा के दोनों आरोपी जमानत पर

बलिया। नरही पुलिस ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के कारो मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में गोली मार 25 हजार के इनामिया पशु तस्कर फ़जल उर्फ करिया पुत्र हगनु नट निवासी तेतारपुर थाना नरही
को गिरफ्तार किया। घायल के पास से एक असलहा, दो कारतूस बरामद करने की बात भी पुलिस ने बताई। लेकिन यह मुठभेड़ पुलिस के लिए गले की फांस बन सकती है। पकड़े गए फ़जल की मां आसमनिया देवी ने पुलिसिया कार्रवाई की पोल खोल दी है। बताया कि पुलिस ने एक जनवरी को घर के पास से दिन में बाजार कर लौटते समय फ़जल को पकड़ लिया। इसके बाद बेटे की तलाश में कई बार 1076 पर फोन की, थाने भी गई लेकिन वहां पर पुलिस फ़जल के होने से इंकार करती रही। बताया कि मुकदमा फ़जल उर्फ करिया के नाम पर है। इसमें करिया जमानत पर है। फ़जल तो पंजाब में काम करता है, 15 दिनों पहले ही घर आया था। फ़जल करिया का छोटा भाई है। शनिवार को थाने जाकर भी बताया कि फ़जल निर्दोष है और यह कार्रवाई गलत हुआ है। लेकिन पुलिस कुछ सुनने को तैयार नहीं है।
बता दें कि नरही थाने पर 06 जुलाई 2025 को अपराध संख्या 0162 तत्कालीन एसओ नदीम अहमद फरीदी के कार्यकाल में दर्ज हुआ था। इसमें थाना क्षेत्र के तेतारपुर निवासी एक आरोपी फ़जल उर्फ करिया पुत्र हगनु नट और दूसरा आरोपी रोशन पुत्र मुन्नन नट है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी जमानत पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *