यूपी में सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल पांच जनवरी तक रहेंगे बंद
यूपी में सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल पांच जनवरी तक रहेंगे बंद
बलिया। प्रदेश में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। सरकार ने सभी बोर्ड के 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज पांच जनवरी तक के लिए बंद कर दिए हैं। इससे पहले सीएम ने 29 दिसंबर से एक जनवरी तक 12वीं तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए थे। प्राइमरी स्कूलों में एक से 14 जनवरी तक छुट्टी पहले से ही घोषित है।
नववर्ष पर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश बारिश हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह काई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी काफी काम रही।
मौसम विभाग ने तीन जनवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। 70 जिलों में घना कोहरा रहेगा। पहाड़ी हवाओं और नमी के कारण शनिवार सुबह कई जिलों में जीरो विजिबिलिटी रहने की आशंका है।
