बलिया के नरही थाना के लिए भरौली चौराहा बना टकसाल, बालू लदे ट्रकों से झोपड़ी के पीछे करते हैं वसूली

बलिया के नरही थाना के लिए भरौली चौराहा बना टकसाल, बालू लदे ट्रकों से झोपड़ी के पीछे करते हैं वसूली
बलिया। एक वर्ष पहले प्रयागराज में लगे महाकुम्भ के दौरान ट्रैफिक इंतजाम के लिए एनएच 31 को वनवे कर दिया गया। महाकुम्भ तो समाप्त हुए महीनों बीत गए। लेकिन यही व्यवस्था नरही पुलिस के लिए टकसाल बन चुका है। भरौली चौराहा से एनएच 31पर बलिया मार्ग पर बालू लदे ट्रकों को पुलिसिया परमिट लेना होता है। इसके लिए प्रति ट्रक 500 से एक हजार का रेट फिक्स किया गया है। पूरे दिन यहां पुलिसकर्मी सड़क पर बेरिकेडिंग सरकाते हैं। सेटिंग के लिए पुलिस एक झोपड़ी का सहारा लेती है और वहीं डील करने के बाद ट्रकों को रास्ता देती है। लम्बे समय से चल रहे इस टकसाल पर आये दिन लेन देन को लेकर विवाद भी होता है।
