बलिया में टीन शेड के घर में घुसी कार, दो की मौत, दो घायल

0

बलिया में टीन शेड के घर में घुसी कार, दो की मौत, दो घायल

बलिया। सुखपुरा थाना के धरहरा चट्टी के पास मंगलवार की देररात मारुति कार अनियंत्रित होकर टीनशेड के घर में घुस गई। टक्कर से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से एक की हालत नाजुक देख वाराणसी और दूसरे को मऊ रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों की शिनाख्त अभिषेक सिंह 24 पुत्र मुन्ना सिंह व रोहित सिंह परिहार 25 पुत्र दशरथ सिंह के रूप में की गई। जबकि सुजीत तुरहा 21 पुत्र पन्नालाल और आदित्य वर्मा 22 पुत्र प्रदीप वर्मा है। ये सभी अपायल थाना सुखपुरा बलिया के रहने वाले हैं।
बताया जाता है कि चारों युवक सुखपुरा से बलिया की ओर जा रहे थे, तभी धरहरा के पास स्थित कृपा शंकर श्रीवास्तव के टीन शेड के मकान में टकरा गए। जिसमें अभिषेक सिंह और रोहित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदित्य वर्मा व सुजीत तरह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक शहर में किराए पर कमरा लिया था जहां चारों युवक खाने पीने के बाद जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *