गाजीपुर की अनिका का न्यूजीलैंड यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी

0

गाजीपुर की अनिका का न्यूजीलैंड यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी

बलिया/गाजीपुर। गाजीपुर जिले की बेटी अनिका राय ने मेडिकल के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन न्यूजीलैंड स्थित यूनिवर्सिटी आफ ऑकलैंड में बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी (एमबीबीएस) के लिए हुआ है। इस सफलता पर पैतृक गांव मतसा में खुशी का माहौल है।
गाजीपुर जिले के मतसा गांव निवासी अनिका वर्तमान में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में ही अपनी माता अनिता राय एवं पिता संतोष राय के साथ रह रही हैं। अनिका का एमबीबीएस के लिए चयन होने पर उनके गांव मतसा एवं ननिहाल बैजलपुर में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर अखिलेश कुमार राय, अनिल राय, अजय सिंह, राकेश राय, मिंटू राय, आशुतोष राय, उमेश राय, टप्पू राय आदि ने अनिका की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अनिका की सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव को गर्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *