बलिया में सड़क हादसा, तीन की मौत, चार घायल

0

बलिया में सड़क हादसा, तीन की मौत, चार घायल

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 पर शुक्रवार की शाम गोविन्दपुर गांव के पास एक पिकअप ने ई रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ई रिक्शा में सवार दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आई जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं भेजवाया गया।
बताया जाता है कि पिकप भरौली की ओर से बलिया की ओर जा रही थी। इस पर विदाई का सामान लदा था जबकि ई रिक्शा बलिया की ओर से भरौली की ओर जा रही थी जिस पर शीशा लगाने वाले मजदूर सवार थे जो नरहीं में मजदूरी करके अपने घर जा रहे थे। हादसे में ई रिक्शा चालक बाबू लाल सहनी 40 पुत्र कपिल सहनी निवासी कृतपुरा, बक्सर बिहार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायलों सुनील ठाकुर 30 पुत्र भिखारी ठाकुर निवासी सारिमपुर , बक्सर व धनजी यादव 28 पुत्र गणेश यादव निवासी अहिरौली, बक्सर को पुलिस ने नरहीं सीएचसी भेज दिया। पिकप और ई रिक्शा पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
उधर, एनएच पर ही बसंतपुर गांव के पास बलियां की ओर से जा रहे ट्रेलर ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली खाइ में पलट गई और उसकी चपेट में आने से एक मजदूर की इलाज के दौरान नरहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। ट्रेलर के नीचे आने से सरवनपुर निवासी शिवनारायण यादव 62 की मौत हो गई।
बताया जाता है कि सड़क किनारे टेंट लगा रहा एक मजदूर विशाल राम 20 निवासी पारा, गाजीपुर का निवासी था। आदित्य 10 निवासी बड़का खेत भी इस दौरान घायल हो गया जिसका इलाज नरहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। एक अज्ञात व्यक्ति को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। शिवनारायण यादव का शव बुरी तरह ट्रेलर के नीचे दब गया था जिसे निकालने के लिए जेसीबी बुलान पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिवनारायण यादव के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *