बलिया के चितबड़ागांव मोड़ पर दिनदहाड़े टप्पेबाजी, पुलिस जुटी जांच में

0

बलिया के चितबड़ागांव मोड़ पर दिनदहाड़े टप्पेबाजी, पुलिस जुटी जांच मेंल

बलिया। एनएच 31 स्थित बलिया-बक्सर तिराहे पर पुलिस पिकेट के सामने शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े टप्पेबाजी को अंजाम दिया। बाईक सवार बदमाश ऑटो में बैठी महिला का रुपये रखा बैग लेकर भाग निकले। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरे से उसे पहचान करने में जुटी है।
बताया जाता है कि शनिवार को नरही निवासी किरन राय दोपहर में अपने गांव से चितबडा़गाव बक्सर तिराहे पर पहुंची। वहां एक आटो पर बैठी जिन्हें चितबडा़गाव बाजार में जाना था। किरन राय द्वारा बताया गया कि आटो वाला अभी कुछ सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक मेरा पर्स लेकर चितबडा़गाव बाजार की तरफ भाग गया। पर्स में 8 हजार रुपये व मोबाइल था। बताया जाता है कि कुछ युवको ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस अब पिकेट के रूम पर लगे सीसी कैमरे से उसे पहचान करने में जुटी है। अपराध रोकने के लिए अभी हाल ही में क्षेत्रवासियों के लाखों रुपये के सहयोग से इस तिराहे पर पुलिस पिकेट रुम, कुर्सी, मेज व सीसी कैमरा लगाया गया था। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि अगर पुलिस पिकेट पर रहती तो शायद यह वारदात नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *