बलिया के दतौली रेलवे क्रासिंग के पास मिला युवक का शव

0

बलिया के दतौली रेलवे क्रासिंग के पास मिला युवक का शव

बलिया। सहतवार क्षेत्र के दतौली रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार को ग्रामीणों ने एक युवक का शव देख पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काम किया। मृतक की पहचान सोनू चौहान 21 पुत्र शंभू चौहान निवासी वार्ड नंबर पांच कस्बा सहतवार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *