बलिया: ट्रेलर ने युवक को कुचला, मौत

0

बलिया: ट्रेलर ने युवक को कुचला, मौत

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के एनएच स्थित अमाव मोड़ पर रविवार की देरशाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुचलने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
बताया जाता है कि गोविन्दपुर गांव निवासी अमरजीत यादव 32 पुत्र रामचंद्र यादव बच्चों के लिए पटाखा खरीदने अमाव मोड़ पर आया था।खरीदकर घर जा रहा था कि बलिया से बक्सर की तरफ तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने शव रख कर एनएच को जाम कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *