बलिया में तीन दिनों से गायब युवक थे पुलिस कस्टडी में, हत्या का खुला राज, गिरफ्तार

0

बलिया में तीन दिनों से गायब युवक थे पुलिस कस्टडी में, हत्या का खुला राज, गिरफ्तार

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के नसीरपुर मठ गांव से दो युवकों को पुलिस ने ही उठाया था जो तीन दिनों से उनकी हिरासत में थे। जबकि एसओ नरही इससे इंकार ही नहीं बल्कि यह भी दावा करते रहे युवक कहीं गया होगा हम से क्या मतलब। लेकिन दूसरे दिन ही पुलिस ने दोनों को एक माह पहले हुई हत्या के मामले में गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी। सवाल उठता है कि आखिर पुलिस क्यों मामले को तीन दिनों से छिपा रही थी?
नरही पुलिस के अनुसार बीते 13 सितंबर को कोरंटाडीह क्षेत्र में मुहम्मदाबाद निवासी युवक का शव मिल था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके खुलासा के लिए ही पुलिस ने नसीरपुर मठ निवासी अजय चौधरी पुत्र स्व केशव चौधरी और चन्दन यादव पुत्र स्व रमेश यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ की। सामने आया कि दोनों ही विजय की हत्या में शामिल थे। पुलिस ने मृतक विजय की बाईक भी बरामद कर ली। पुलिस की पूछताछ मे दोनों ने बताया कि 13 सितंबर की रात को हम दोनो लोग मृतक विजय कुमार गुप्ता के साथ में एक साथ दारू पीये और हम दोनों लोग लालच में आकर विजय कुमार गुप्ता की हत्या करके उसकी मोटर साईकिल एवं मोबाईल लेकर भाग गये थे। पुलिस के पकड़े जाने के डर से मोबाईल को गंगा नदी में फेंक दिये थे। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *