बलिया : बिहार चुनाव को लेकर सीमा पर मुस्तैदी, आबकारी विभाग ने बनाया चेकपोस्ट

0

बलिया : बिहार चुनाव को लेकर सीमा पर मुस्तैदी, आबकारी विभाग ने बनाया चेकपोस्ट

बलिया। बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही बलिया जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। बिहार से सटे नरही थाना क्षेत्र के भरौली- बक्सर सीमा पर आबकारी विभाग की ओर से चेकपोस्ट स्थापित किया गया। यहां बांसडीह के आबकारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने दल बल के साथ वाहनों की जांच करना शुरू कर दिया।
बता दें कि भरौली बक्सर पुल का रास्ता यूपी से बिहार में पशु, शराब आदि तस्करी के लिए कुख्यात है। खासकर शराब की तस्करी तो पुल के अलावा गंगा के रास्ते चप्पे चप्पे से होती है। यह खेल नरही पुलिस की मिलीभगत से ही होता है। इसका कई बार खुलासा भी हो चुका है जब बक्सर पुलिस तस्करों की गिरफ्तारी और शराब की जब्ती करती है। हालांकि इसके बावजूद इस तस्करी पर लगाम नहीं लग पा रहा है।
इस बाबत संदीप कुमार यादव, आबकारी निरीक्षक बांसडीह ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए यहां बार्डर पर आबकारी विभाग द्वारा जांच की जा रही है। यह कार्य बिहार के प्रथम चरण का चुनाव सम्पन्न होने तक 24 घंटे जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *