बलिया में एचटी तार गिरने से शिक्षक की मौत मामले में अवर अभियंता सस्पेंड

0

बलिया में एचटी तार गिरने से शिक्षक की मौत मामले में अवर अभियंता सस्पेंड

19 घंटे बाद मौके पर पहुंचा बिजली निगम के अफसरों का दल

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली गांव में बिजली का एचटी तार टूटने से चपेट आने से निजी स्कूल के शिक्षक की मौत मामले में बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई संतोष कुमार को निलंबित किया गया है। घटना के 19 घंटे बाद मौके पर एसई, एक्सईएन, एसडीओ आदि पहुंचे और तारों को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ। 30 घंटे बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
बता दें कि भरौली चौराहा से करीब 300 मीटर दूर रामगढ़ मार्ग पर एक निजी स्कूल स्थित है। मंगलवार को अपराह्न दो बजे विद्यालय की छुट्टी होने के बाद सभी कर्मी बच्चों को बस और अन्य साधनों से घर भेज रहे थे। सभी बच्चों को भेजने के बाद बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के अमरौली निवासी मनीष कुमार सिंह भी अपनी बाइक पर बैठकर बाइक चालू कर ही रहे थे कि उपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार अचानक टूट कर उनके उपर गिर पड़ा। पास में खड़े विद्यालय के बचे खुचे सदस्य दौड़ कर कंबल लेकर आए और उनके उपर फेंक कर बचाने का प्रयास किया, किसी ने पावर हाउस से लाईन कटवाया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के तुरंत बाद नरहीं पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानाध्यापक के साथ मनीष को लेकर सदर अस्पताल बलिया ले गए लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि जहां से तार टूट कर गिरा उस पोल पर जंफर था। वहां अक्सर जंफर टूटता था। कुछ दिन पहले भी यह तार टूटा था। हैरानी की बात रही कि अपनी कारस्तानी के लिए चर्चित बिजली निगम का कोई भी अधिकारी या लाइनमैन घटना के बाद देर रात तक भी मौके पर नहीं पहुंचे। बसंतपुर विद्युत सब स्टेशन से घटना के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बुधवार को 19 घंटे बाद एसई, एक्सईएन, एसडीओ आदि पहुंचे और तारों को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ। 30 घंटे बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *