बलिया में बर्तन की दुकान में लगी आग से लाखों की क्षति

बलिया में बर्तन की दुकान में लगी आग से लाखों की क्षति
बलिया। नगर के शहीद चौक के पास स्थित एक बर्तन की दुकान में शुक्रवार की देर रात आग की लपटे उठने लगी। अभी लोग कुछ करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर भोर में करीब चार बजे पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से लाखों की क्षति बताई जा रही है आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे रहे। वहीं प्रशासन की देरी और लापरवाही को लेकर लोगों में काफी आक्रोश रहा।
