बलिया के युवक से साइबर ठगों ने की 20 लाख की ठगी, पांच पर केस दर्ज
बलिया के युवक से साइबर ठगों ने की 20 लाख की ठगी, पांच पर केस दर्ज
बलिया। साइबर ठग आए दिन नये नये हथकंडे अपना कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर निवासी अभिषेक कुमार से साइबर ठग गिरोह ने पुराने सिक्के के नाम पर बीस लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस नए पांच फोन नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
है।
अभिषेक कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 16 जुलाई को एक अज्ञात नम्बर से कॉल आया और मुझे एक पुराना सिक्का बेचने की बात हुई। मेरे से यूपीआई के माध्यम से 650 रूपये लिया गया। इसके बाद अन्य अज्ञात नम्बरों से कॉल आने लगा और कॉलर डराने धमकाने लगे। वे लोग पुलिस वर्दी में भी वीडियो कॉल करके तरह-तरह से डराते थे। मेरे माता-पिता एवं अन्य परिवारीजनों को नुकसान पहुंचाने की बात करते थे। इससे मैं बुरी तरह डर गया था, जिसकी वजह से मैंने यह बात किसी से नहीं बताई। उन लोगों ने अलग-अलग नम्बरों से कॉल करके मेरे से लगभग बीस लाख रुपए यूपीआई के माध्यम से 16 जुलाई से 20 अगस्त के मध्य ले लिए हैं। पुलिस ने अलग अलग मोबाइल नम्बरों से किये गये फोन नम्बरों के आधार पर पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
