बलिया में ओवरब्रिज ज्वाइंट पर लगी आग, शॉर्ट सर्किट की संभावना

0

बलिया में ओवरब्रिज ज्वाइंट पर लगी आग, शॉर्ट सर्किट की संभावना

बलिया। नगर के ओवर ब्रिज पर बने ज्वाइंटर पर अचानक आग लगने से धुंआ निकलने लगा। जिसकी सूचना किसी राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ओकडेनगंज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी होते ही बिजली विभाग एवं पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पहुंच गए और छानबीन शुरू की। लेकिन आग किन कारणों से लगी। इसका पता नहीं चल सका। इसी बीच अग्निशमन दल भी पहुंच गया और आग बुझाया। लेकिन उनके जाने के बाद भी धुआ निकलता रहा।आग गर्मी व घर्षण के कारण लगी या बिजली के केबल में हुई शॉर्ट सर्किट से लगी, इसका पता नहीं चल सका। वहीं वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *