बलिया में बहू ने ससुर का अंगूठा दांत से काट किया अलग
बलिया में बहू ने ससुर का अंगूठा दांत से काट किया अलग
बलिया। सहतवार कस्बा के वार्ड 13 निवासी एक परिवार के विवाद में बहू ने अपने ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके अंगूठे को दांत से काटकर अलग कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बहू पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
सहतवार कस्बा के वार्ड नंबर 13 निवासी रामचंद्र गोंड ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी बहू ने उन्हें गाली देते हुए लाठी से हमला करने की कोशिश की। विवाद के दौरान, बहू ने उनके बाएं हाथ का अंगूठा दांत से काटकर अलग कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद बहू वहां से चली गई। रामचंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि हमले के बाद उनकी बहू ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस मामले में बहू के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
