बलिया में बिना लाइसेंस चल रही दवा दुकान से एक लाख रुपए मूल्य की दवाएं सीज

0

बलिया में बिना लाइसेंस चल रही दवा दुकान से एक लाख रुपए मूल्य की दवाएं सीज

बलिया। बग़ैर लाइसेंस के संचालितए एक दवा की दुकान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने मेडिकल स्टोर में रखे लगभग एक लाख रुपए मूल्य के दवाओं को सीज कर दिया। इसके साथ ही दुकान में रखे चार दवाओं के नमूने लिए।
औषधि निरीक्षक श्री शुक्ल ने बताया जनसुनवाई के माध्यम शिकायत मिली थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के पास एक मेडिकल की दुकान बगैर लाइसेंस के चल रही है । शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में स्थानीय पुलिस के साथ बुधवार को एसडीएम निखिल कुमार सिंह द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर की दुकान पर छापेमारी की गई। कार्रवाई करते हुए दुकान में रखे लगभग एक लाख रुपए मूल्य की दवाओं को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही चार दवाओं के नमूनों को विश्लेषण हेतु संग्रहीत करके राजकीय विश्लेषक को भेज दिया गया। विवेचना के उपरान्त मेडिकल स्टोर के मालिक के विरूद्ध सक्षम न्यायालय में वाद दाखिल किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *