बलिया में गिरे बिजली तार की करंट से दो छात्राओं की मौत, डीएम का एसडीओ व जेई पर एफआईआर और सस्पेंड का निर्देश

0

बलिया में गिरे बिजली तार की करंट से दो छात्राओं की मौत, डीएम का एसडीओ व जेई पर एफआईआर और सस्पेंड का निर्देश

जिलाधिकारी ने मृत छात्राओं के परिजनों को पांच पांच लाख मुआवजा देने का भी दिया निर्देश

बलिया। जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव में बुधवार को हाईटेंशन तार गिरने से उसके चपेट में आने से करंट से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों धरहरा स्थित सेंट जेवियर स्कूल से पढ़ाई करके घर लौट रही थीं। तभी गांव के सड़क पर जल जमाव के कारण गिरे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला चिकित्सालय जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के एक्सईएन नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर ने विद्युत आपूर्ति को तुरंत बंद करा दिया। साथ ही स्थानीय लाइनमैन और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जांच की। जांच के दौरान एक टूटा हुआ तार पाया गया। हालांकि, जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो किसी ने तार बदलने की शिकायत नहीं की।
जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) और एसडीओ (सब डिवीजनल ऑफिसर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं उनके निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, मृतक छात्राओं के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने के आदेश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *