बलिया में टेंट कारोबारी की मौत मामले में दो एसआई समेत चार सस्पेंड

बलिया में टेंट कारोबारी की मौत मामले में दो एसआई समेत चार सस्पेंड
बलिया। हल्दी थाना के नीरुपुर ढाला पर शनिवार को गोली लगने से एक टेंट कारोबारी की मौत हो गई तगी। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसपी ओमवीर सिंह ने हल्दी थाने के दो एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है।
बताया जाता है कि चैनछपरा एवं रेपुरा गांव के पक्षों के बीच करीब सात माह पहले विवाद हुआ था। लक्ष्मी नारायण चौबे पुत्र स्व उदय नारायण चौबे निवासी चैनछपरा (सीताकुण्ड) व पकंज राय पुत्र हरेराम राय निवासी रैपुरा की तहरीर पर फरवरी 2025 में एक दूसरे पर सात सात लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। लेकिन इनके विरूद्व निरोधात्मक कार्यवाही नहीं की। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच पुनः शनिवार को विवाद हुआ जिसमें ढाले पर टेंट कारोबारी सुनील यादव की गोली लगने से मौत हो गई। एसपी ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में हल्दी थाने के एसआई रवि वर्मा व उदय प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अरविन्द यादव एवं आरक्षी अजय यादव को निलम्बित कर दिया।
