बलिया में टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या
बलिया में टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या
नीरूपुर ढाले पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले पर शनिवार की शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक टेंट कारोबारी बताया जाता है। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया और छानबीन में जुट गई। मृतक की शिनाख्त सुनील यादव 30 पुत्र शिवशंकर उर्फ सिपाही यादव निवासी नीरुपुर थाना हल्दी जनपद बलिया के रूप में की गई। गोली मारने वालों का अभी कोई सुराग नही मिल सका है। घटना की सूचना पर एसपी ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई
