बलिया में विद्युत करंट से युवक की मौत

0

बलिया में विद्युत करंट से युवक की मौत

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी युवक की शुक्रवार को विद्युत करंट से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जात है कि बहुआरा निवासी सल्टू तिवारी का पुत्र चंदन तिवारी (18) शुक्रवार की सुबह करंट लगने से बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चंदन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *