बलिया में युवक ने लगाई फांसी, मौत
बलिया में युवक ने लगाई फांसी, मौत
बलिया। बैरिया कस्बा के रकबा टोला निवासी एक युवक ने सोमवार की शाम फांसी लगा कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि बैरिया कस्बा के रकबा टोला निवासी धर्मेंद्र गुप्ता 30 पुत्र गणेश गुप्ता ने सोमवार की शाम करीब पांच बजे फाँसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसकी अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई।
