बलिया में नहीं रुक रही पशु तस्करी, 17 पशुओं संग एक तस्कर गिरफ्तार
बलिया में नहीं रुक रही पशु तस्करी, 17 पशुओं संग एक तस्कर गिरफ्तारबलिया। नरही थाना क्षेत्र के विभिन्न रास्ते से पशु तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस ने रविवार को नसीरपुर मठ के पास एक ट्रक को पकड़ा। जांच में 17 पशु क्रूरता के साथ लदे पाए गए। जिसमें 13 गाय, दो बछिया व दो बछड़े शामिल थे। पुलिस ने गो-तस्कर राकेश यादव पुत्र हृदयानन्द यादव निवासी तिलक राय का हाता राजपुर थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहीं पकड़े गए ट्रक को एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया।
