बलिया में ग्राहक बुलाने को लेकर भिड़े दो दुकानदार, चार का चालान

0

बलिया में ग्राहक बुलाने को लेकर भिड़े दो दुकानदार, चार का चालान

बलिया। चितबड़ागांव बाजार में बुधवार को ग्राहक को अपने दुकान पर बुलाने को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। देखते-देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसी बीच सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को थाने ले जाकर कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि दोनों दुकानदार गिट्टी-बालू के व्यापारी हैं। विवाद के बाद पुलिस ने प्रथम पक्ष के निखिल वर्मा पुत्र रमेश चन्द्र एवं गणेश वर्मा पुत्र स्व. मदन प्रसाद निवासी वार्ड नं. 12 आज़ाद नगर, तथा दूसरे पक्ष के अश्वनी सोनी पुत्र त्रिभुवन वर्मा एवं हिरन राजभर पुत्र राजनारायण निवासी वार्ड नं. 4 मालवीय नगर का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *