बलिया में एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी व डिमांड से तंग युवक ने दी जान, वीडियो वायरल

0

बलिया में एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी व डिमांड से तंग युवक ने दी जान, वीडियो वायरल

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के वीरचंद्र गांव में मंगलवार की दोपहर में एक युवक ने बागीचे में स्थित आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। युवक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को बुधवार की सुबह हुई। इसके बाद पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क एवं वीडियो की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुट गई है। बुधवार को युवक का पोस्टमार्टम कराया गया।
वायरल वीडियो में युवक एक मारपीट मामले में एक महिला समेत पांच लोगों पर दो लाख रुपये सुलहनामा के लिए मांग करने और नहीं देने पर एससी- एसटी और गैंगस्टर का मुकदमा लगाने की धमकी देने का आरोप लगा रहा है। युवक द्वारा कहा जा रहा है कि मैं अपनी बाप की जमीन बेचकर पैसा नहीं दे सकता यह मेरे खून में नहीं है और मेरे पास देने के लिए पैसा नहीं है। युवक ने वीडीओ गांव के ही चार लोगों के साथ ही एक महिला का नाम लिया है। यह भी कह रहा कि उसके ऊपर पहले से ही चार मुकदमा दर्ज है। वीडियो में युवक द्वारा कहा जा रहा है कि मैं उनके दबाव के चलते आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा हूं। मृतक माता पिता का इकलौता पुत्र था। इस बाबत रसड़ा सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को नगरा क्षेत्र अंतर्गत वीरचंद्र ग्राम के निवासी अंकुर कुमार सिंह द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी। बुधवार को सोशल मीडिया पर मृतक का एक वीडियो वायरल होने की घटना संज्ञान में आई है। इस वीडियो के संबंध में मृतक के परिजनों से वार्ता की जा रही है। वहीं वीडियो की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *