बलिया में एसआईबी ने डाला रेड, व्यापारी का गोदाम सीज

0

बलिया में एसआईबी ने डाला रेड, व्यापारी का गोदाम सीज

बलिया। राज्य कर विभाग आजमगढ़
के विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है। ज्वाइंट कमिश्नर निलेश सिंह के निर्देश पर बुधवार को नगर के गुदरी बाजार स्थित व्याहुत ट्रेडर्स की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान जांच में जीएसटी आईटीसी मिस मैच में 20 लाख रुपए का अंतर मिला। वहीं जांच में दुकान पर माल नहीं मिला। प्रोपराइटर दशरथ कुमार के पुत्र अमन कुमार द्वारा महावीर घाट स्थित गोदाम में माल होना बताया गया। जब टीम गोदाम पर पहुंची तो गोदाम बंद मिला। उसके पास गोदाम की चाबी भी नहीं थी। प्रोपराइटर के पुत्र अमन ने बताया कि पापा नहीं है। वह बाहर गए हुए है उनके आने में देर होगी। इसके बाद एसआईबी ने करीब पांच घंटे तक इंतजार किया लेकिन दुकान के प्रोपराइटर नहीं पहुंचे। टीम ने मजबूर होकर गोदाम को सीज कर दिया। छापेमारी टीम में आजमगढ़ से डिप्टी कमिश्नर उपायुक्त मैनेजर चौरसिया, सहायक आयुक्त निधि श्रीवास्तव, बलिया के एसी अनिल कुमार यादव व राज्य कर अधिकारी अवधेश कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *