बलिया में वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा-बेटी घायल

0

बलिया में वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा-बेटी घायल

बलिया। गड़वार मार्ग पर नारायण पाली गांव के समीप एक वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठे पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि फेफना थाना क्षेत्र के भीखमपुर निवासी हरेराम यादव 40 पुत्र स्व कैलाश यादव अपनी पुत्री सलोनी 12 व पुत्र रविकांत 10 को बाईक से किसी काम को लेकर गड़वार बाजार जा रहे थे। जैसे ही गांव से करीब तीन किलोमीटर नारायण पाली के समीप पहुंचे कि एक वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार हरेराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र व पुत्री घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गड़वार राजेश बहादुर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *