बलिया के महावीरी झंडा में शामिल डीजे संचालक पर मुकदमा

0

बलिया के महावीरी झंडा में शामिल डीजे संचालक पर मुकदमा

बलिया। कोतवाली पुलिस ने बीते 9 अगस्त को शहर मे निकले महावीरी झंडा जुलूस में ध्वनि मानको से अधिक आवाज में डीजे बजाने को लेकर डीजे संचालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
एसआई बृजेश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ महावीरी झण्डा जुलूस में शांति व्यवस्था ड्यूटी में थे। पुलिस चौकी ओक्डेनगंज के अन्तर्गत महावीरी जुलूस में शामिल एक डीजे वाहन के मालिक/संचालक संदीप केशरी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी मिसिर पोखरा थाना लक्सा जनपद वाराणसी द्वारा बड़े बड़े साउंड बाक्स काफी ऊँचाई तक बांध तेज आवाज में डीजे बजाते हुए आ रहे थे। जिस कारण आम जन मानस में न्यूसेंस पैदा हो रहा था। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र, बीमार एवं वृद्ध जन तथा हृदय के रोगी को काफी परेशानी का सामना पड़ रहा था और पर्यावरण को भी प्रभावित कर रहा था। यह सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रसारण के लिये जारी गाइडलाइन का उल्लंघन था। इसके कारण डीजे मालिक/संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *